कल के ब्लॉक में हमने शब्दों के उच्चारण से संबंधित कई बातें की थी मसलन- किस तरह अलग-अलग भाषा भाषी अभिनेता हिंदी नाटकों के लिए भाषा का जो प्रयोग होता है चरित्र अनुसार ,उसमें फंस जाते हैं या गड़बड़ कर बैठतें हैं।कई बार हमने देखा है कि क और क़ का फ़र्क़ अभिनेता नहीं समझ पाते। इसलिए कि हमें शुरू से हमारे विद्यालयों में उच्चारित करके पढ़ाया नहीं गया, इससे ही हम कंफ्यूज हो जाते हैं।चलिए आज उसी पर थोड़ी सी बातें कर लेते हैं। अंग्रेजी और हिंदी वर्णमाला के अक्षरों को लेकर एक दो उदाहरण लेतें हैं:- जैसे अंग्रेज़ी के K को हिंदी में क का उच्चारण होता है तो Q के लिए 'क़' का। आप और से पड़ेंगे तो को के नीचे एक नुख़्ता(बिंदु) लगा हुआ है जिससे वह कंठ से क़ का उच्चारण होता है। वैसे ही कुछ उदाहरण निम्नांकित हैं:-
J - ज
Z - ज़
F - फ़
PH - फ
S - स (दंत स)
SH - श (तालव्य श)
आदिI इन उदाहरणों के अलावे और कई अक्षर और शब्द हैं।
अब ज़रा मिलते जुलते शब्दों के उच्चारण पर ध्यान देते हैं कि कैसे एक ही जैसे शब्द में अक्षर या शब्द के उच्चारण के ग़लत उच्चारित होते ही अर्थ बदल जाता है:-
'सहर' का अर्थ सुबह होता है।
जीभ जब आगे के दांतों से टकरा कर अक्षर को उच्चारित करता है तो दंत: स है। अब अगर जीभ हमारे तालु से टकरा कर उच्चारित करेगा तो तालव्य 'श' होगा। अब वो शब्द होगा -
शहर - इसका अर्थ है नगर ।
दूसरा शब्द नुख्त़े से संबंधित लेतें हैं:-
आम बोल चाल की भाषा में हम चिपकाने वाले द्रव्य को कहतें हैं - गम।
अब ग के नीचे नुख़्ता लगा कर बोलें, तो उसका उच्चारण और अर्थ दोनों बदल जायेगा
ग़म - दुख।
अब ज़रा छोटी इ बड़ी ई छोटा उ या बड़े ऊ के उच्चारण से बदलने वाले अर्थ देखिए:-
सुर - संगीत के सुर के अर्थ में
सूर - अंधेपन के अर्थ में
दुर - भगाने या दुरदुराने अर्थ
दूर - दूरी या डिस्टेंस
इस तरह से हम देखते हैं की अक्षरों या शब्दों के थोड़ी सी चूक होने पर ही अर्थ बदल जाते हैं। सही अर्थ या शब्द चित्र सही सही संप्रेषित हों, इसके लिए अभिनेता /अभिनेत्री को उच्चारण पर विशेष ध्यान देना चाहिए- ताकि वह आगे चलकर विशिष्ट अभिनेता या अभिनेत्री बन सकें!
Thank you sir🙏🙏🙏
ReplyDeleteThank you sir.. ई , इ के उच्चारण में क्या फर्क है?
ReplyDeleteछोटी इ का उच्चारण अल्प होगा बड़ी ई का उच्चारण दीर्घ होगा। जैसे छोटी इ पता के प में लगाने से
Deleteपिता - बाप
बड़ी ई लगायें तो
पीता - पीने के अर्थ में
छोटी इ का उच्चारण अल्प होगा बड़ी ई का उच्चारण दीर्घ होगा। जैसे छोटी इ पता के प में लगाने से
Deleteपिता - बाप
बड़ी ई लगायें तो
पीता - पीने के अर्थ में
Sathik
ReplyDelete😊
Delete😊
Deleteज्ञानवर्धक
ReplyDeleteधन्यवाद!
Deletethank u sir🙏💐
ReplyDelete