अभिनेता की आवाज़ के अभ्यास के बाद हमें लगा कि आज अभिनेता के उच्चारण पर कुछ बात की जाए। क्योंकि अभिनेताओं को उच्चारण में कई तरह की दिक़्कतें आतीं हैं। जो जानकार हैं उन्हें भी जो जानकार नहीं हैं उन्हें भी। उच्चारण के मामले में कहीं ना कहीं गड़बड़ कर जातें हैं, लड़खड़ा जाते हैं और ग़लत उच्चारण के कारण चरित्र पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाता - और अभिनेता का प्रयास अधूरा रह जाता है। अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़े अभिनेताओं को हिंदी के शब्दों को या उर्दू के शब्दों के उच्चारण में ख़ासी दिक़्कत का सामना करना पड़ता है, तो उर्दू भाषी अभिनेताओं को हिंदी के उच्चारण में ख़ास करके संयुक्त अक्षर वाले उच्चारण में दिक़्कत होती है। प्रकाश को परकाश वगैरह। ठीक इसी तरह हिंदी माध्यम के अभिनेताओं को उर्दू के तलफ़्फुज़ में कठिनाई आती है।जैसे क और क़, ख और ख़, ग और ग़, ज और ज़, स और श वगैरह।
क्योंकि आज की संस्कृति में हिंदी, इंग्लिश और उर्दू इस तरह से घुल मिल कर मिक्स हो गयें हैं कि अभिनेता को इन सभी भाषाओं के शब्दों और अक्षरों के उच्चारण को समझना महत्वपूर्ण हो जाता है। फिर बारी आती है क्षेत्रीय भाषाओं की, जिन्हें समझना अभिनेता के लिए इसलिए ज़रूरी है कि पता नहीं चरित्र किस क्षेत्र का होI उर्दू में कुछ ऐसे अक्षर या लफ़्ज़ हैं जो हिंदी में मौजूद नहीं है। हिंदी में कुछ ऐसे अक्षर और शब्द हैं जो उर्दू में या और किसी का भाषा में नहीं है। उसी तरह कई क्षेत्रीय भाषाओं में किसी में च' नहीं है तो किसी ज' नहीं है। तो चरित्र अगर क्षेत्रीय हो तो उसकी भाषा में उन अक्षरों या शब्दों का उच्चारण उन क्षेत्रीय लोगों की तरह करना अपेक्षित होगा। चरित्र अगर पढ़ा लिखा है तो शब्दों के उच्चारण शुद्ध करेगा। लेकिन अनपढ़ गवार चरित्र भी अगर शुद्ध उच्चारण करता है तो वह बड़ा अटपटा लगता हैI इसलिए अभिनेता को चरित्र के शैक्षणिक स्तर को भी समझना होगा सही उच्चारण के लिए।
वैसे तू उच्चारण का विषय लिखने से ज्यादा बोलकर सिखाने का है लेकिन कल उच्चारण भाग 2 में हम अलग अलग शब्दों के उच्चारण करके मिलते जुलते शब्दों से परिचित कराएंगे कि कैसे एक अक्षर के उच्चारण के अलग होते ही अर्थ बदल जाते हैं।मिलतें हैं कल...
मो०निज़ाम(पथ),जमशेदपुर
Thank you 💕 sir
ReplyDeleteएक बार फिर उन सारे शब्दों को सुनकर Revision हो रहा है है सर🙏🙏धन्यवाद🙏🙏🙏
ReplyDeleteबहुत सुंदर लेख निज़ाम सर
ReplyDeleteधन्यवाद!😊
Deleteअच्छी जानकारी। धन्यवाद।
ReplyDeleteशब्दो के ज्ञान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद सर
ReplyDeleteजुड़े रहो धन्यवाद
Deleteआप सब का आभार!😊
ReplyDelete